मोतिहारी, मार्च 24 -- चकिया। एनएच 27 पर गांव ईमाद पट्टी के सामने सोमवार देर रात सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक सोनू कुमार की शादी मात्र दस दिन पूर्व हुई थी। घटना के बाद काजल कुमारी का रोते रोते बुरा हाल था। मृतक सोनू कुमार के माता पिता का भी रो रो कर बुरा हाल था। सभी ग्रामीण व रिश्तेदार माता पिता और पत्नी को सांत्वना दे रहे थे। मृत युवक मोतीपुर थाने के महुअल का रहने वाला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...