बाइक सवार युवक आहर में गिरा, डूबने से मौत
नवादा, मार्च 24 -- सिरदला, एक संवाददाता सिरदला के परनाडाबर थाना क्षेत्र में रविवार की देर शाम एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मुरली मोड़ से दक्षिण खटांगी जाने वाली सड़क पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक छतर बांध आहर में जा गिरा। लिहाजा गहरे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान कांटी गांव निवासी स्व. किशोरी विश्वकर्मा के पुत्र संतोष कुमार उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। अंकुश अपने साथी सोनू कुमार के साथ बाइक से मुरली मोड़ होते हुए खटांगी गांव जा रहे थे। दोनों शाम के समय अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे, तभी छतर बांध आहर के समीप अचानक एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क से फिसलते हुए सीधे आहर में जा गिरी। हादसे के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.