प्रयागराज, जनवरी 29 -- बदमाशों ने बाइक सवार युवकों को रोककर सरेराह उनसे मारपीट की। पीड़ित युवकों के मुताबिक, मारपीट में उनकी सोने की चेन और कीमती चश्मा गायब हो गया। वारदात पुराने यमुना पुल के पास हुई। चकलाल मोहम्मद नैनी निवासी आकाश मिश्रा की तहरीर के मुताबिक, वह दोस्त हर्षित के साथ बाइक से पुराने पुल के रास्ते सिविल लाइंस जा रहा था। पुल से लगभग सौ मीटर पहले बाइक सवार दो युवक उसके बगल आए और गाड़ी की रफ्तार को लेकर गालियां देने लगे। विरोध करने पर हमला कर मारपीट की। इस दौरान ही उसकी दो तोले सोने की चेन और दोस्त का कीमती चश्मा गायब हो गया। मारपीट के बाद दोनों युवक मौके से भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...