मेरठ, दिसम्बर 16 -- परतापुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम गगोल रोड पर बाइक सवार युवकों ने एक फैक्ट्री कर्मचारी को बेरहमी से पीटा और मोबाइल व नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गए। बिहार के छपरा निवासी अंजेश पुत्र रंजीत गगोल रोड स्थित शिव एंटरप्राइजेज में काम करता है। वह शताब्दीनगर सेक्टर-4 सी में डॉक्टर रंजन के मकान में किराए पर साथियों के साथ रहता है। सोमवार को फैक्ट्री में अंजेश की एक कर्मचारी से कहासुनी हो गई। शाम को ड्यूटी के बाद अंजेश कमरे की ओर जा रहा था। रास्ते में दो बाइकों पर सवार करीब आधा दर्जन नकाबपोश युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बदमाशों ने अंजेश से मोबाइल और करीब पांच हजार रुपये की नकदी लूट ली। फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों को आता देख आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी...