बाइक सवार युवकों ने पैदल जा रहे व्यक्ति पर किया हमला, सिर फोड़ा
मेरठ, अप्रैल 25 -- मवाना कस्बे में सुभाष चौक के पास बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए सिर फोड़कर फरार हो गए। घटना शनिवार शाम करीब सवा पांच बजे की है। कस्बा मवाना निवासी सुनील कुमार पैदल कहीं जा रहे थे। जैसे ही वह सुभाष चौक के पास नाले की ओर मुड़े, तभी तेज रफ्तार से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें टक्कर मारते-मारते बचाया। इस पर सुनील कुमार ने युवकों से बाइक धीरे चलाने को कहा, जिस पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर एक युवक ने हाथ में पहने पंच से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे उनके सिर में चोट आई और खून बहने लगा। यह भी पढ़ें- बाइक से टक्कर मार किया जख्मी, विरोध करने पर बेरहमी से पीटा घटना के दौरान मौके पर भीड़ जुटने लगी, जिसे देख दोनों आरोपी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.