पूर्णिया, दिसम्बर 3 -- रूपौली, एक संवाददाता। बाइक सवार दो युवकों ने बाइक सवार व्यक्ति से से झपट्टा मारकर रुपया समेत पर्स लेकर फरार हो गया। मामले को लेकर पीड़ित छर्रापट्टी गांव निवासी सतीश कुमार ने टीकापट्टी थाना में लिखित आवेदन दिया है। उसने बताया कि बीते सोमवार के दिन लगभग चार बजे बिरौली बाजार से अपनी घर बाइक से जा रहा था। छर्रापट्टी रंगरा बासा के समीप पहुंचते ही बाइक के असंतुलित हो जाने से बाइक सहित गिर गए। उसी समय पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात युवक पैकेट में रखा पर्स झपट्टा मारकर फरार हो गया। पर्स में 22000 रुपया नकद, पैन कार्ड,आधार कार्ड, डीएल, बाइक का आरसी और एटीएम आदि था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अग्रेत्तर करवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...