पीलीभीत, नवम्बर 18 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के मोहल्ला बशीर खां निवासी ईशांत राठौर ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि 16 नवंबर को शाम पांच बजे वह बाइक से घर से गौहनियां फाटक अपने दोस्त शिबम राठौर के साथ जा रहा था। गौहनियां फाटक के पास गलत साइड से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ गाली गलौच की। विरोध करने पर अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट की। जिससे वह घायल हो गया। भीड़ एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...