बक्सर, अप्रैल 18 -- हादसा बड़का ढकाईच गांव के पास शनिवार की सुबह फोरलेन पर घटी घटना घटना को अंजाम देने के बाद चालक एवं खलासी ट्रक छोड़ हुए फरार कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बड़का ढकाईच गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-922 पर शनिवार की सुबह एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी दोनों युवकों को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्प्ताल में भर्ती कराया गया, जहां एक ही हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए पटना रेफर कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ कर ट्रक को जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार सोवां पंचायत के नोनियापुरा गांव निवासी रवीन्द्र प्रसाद और संजय प्रसाद बाइक पर सवार...