कौशाम्बी, दिसम्बर 17 -- पिपरी क्षेत्र के मखऊपुर गांव में बदमाशों ने बाइक सवार महिला से मोबाइल छीन लिया। जब तक वह कुछ समझ पाती बदमाश भाग निकले। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करारी क्षेत्र के दशरथपुर सचवारा गांव निवासी राजेंद्र कुमार पुत्र रोशन लाल ने बताया कि बुधवार को वह मोटरसाइकिल से पत्नी गीता देवी के साथ प्रयागराज गए थे। लौटते समय शाम करीब सात बजे जैसे ही वह पिपरी के मखऊपुर गांव के समीप पहुंचे तभी उनकी पत्नी के मोबाइल पर किसी की कॉल आ गई। वह फोन पर बात करने लगी। इसी बीच दो बाइक सवार बदमाश पीछे से पहुंचे और पत्नी के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.