उरई, अप्रैल 23 -- उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर कैथेरी टोल प्लाजा के पास गुरुवार तड़के तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो ममेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों गाजियाबाद से अपने घर लौट रहे थे। दोनों गाजियाबाद में बहन के घर रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहे थे। शवों को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही हादसे की खबर दोनों के घरवालों को दे दी है। चित्रकूट के कर्वी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहड़िया खुर्द निवासी 19 वर्षीय पुष्पराज मिश्रा पुत्र अर्जुन प्रसाद मिश्रा गाजियाबाद में बहन माधुरी के यहां मामा के पुत्र 19 वर्षीय नितिन पुत्र लल्लूराम पांडेय निवासी ग्राम पांडेय मऊ थाना भरवारी जिला कौशांबी के साथ रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। पुष्पराज के भाई रोहित मिश्रा ने बताया कि उनका भाई बुधवार की रात भाई नितिन के साथ बाइक से चित्रकूट अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.