जौनपुर, मार्च 16 -- जफराबाद (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित पुलिया के पास रविवार की देर रात बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्रवाई में जुट गयी। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी जंगबहादुर यादव और कुंवर बहादुर यादव परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार से बेलाव बाजार गए थे। वहां खरीददारी में कुछ सामान नहीं मिला तो वे लोग उसे लेने कल्याणपुर बाजार जा रहे थे। बेलाव गांव स्थित गोमती नदी पर बने पुल के पास एक बाइक पर आ रहे लोगों से ओवरटेक करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गयी। उसके बाद जब कार उक्त पुलिया के पास पहुंची थी कि वही बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करके रुकवा लिये। कार रुकते ही उन तीनों ने लोहे के पंच से जंगबहादुर के ऊपर हमला कर दिया। यह देख ...