बाइक सवार मनबढ़ों ने स्लीपर बस का 11 किलोमीटर तक किया पीछा, ईंट व लाठी से किया हमला
बस्ती, अक्टूबर 5 -- बस्ती, हिटी। दिल्ली से देवरिया जा रही निजी स्लीपर बस पर लाठी-डंडे से लैस होकर बाइक पर सवार होकर आए एक दर्जन मनबढ़ों ने विक्रमजोत के पास हमला बोल दिया। बस को जोर जबरदस्ती रुकवाने के लिए ईंट व लाठी से हमला कर बस का शीशा फोड़ दिया। बस चालक ने जब गाड़ी नहीं रोकी तो बाइक से 11 किलोमीटर तक पीछा करते हुए पूरे हिन्दू गांव के पास बस को रोक लिया। बस के अंदर मौजूद चालक व सह चालक ने डरवश दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और सूचना डॉयल-112 पर दिया। पांच मिनट में डॉयल-112 की गाड़ी वहां पहुंच गई, इसके बाद बाइक सवार मनबढ़ वहां से फरार हो गए।बस चालक ने छावनी थाने पर बस को रोक दिया। चालक ने पुलिस को तहरीर दिया है। छावनी पुलिस का कहना है कि बस में सवार एक यात्री से हुए विवाद में यह घटना हुई है। उक्त बस यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.