जौनपुर, मार्च 17 -- जफराबाद, हिन्दुस्तान संवाद। जलालपुर क्षेत्र के सैदपुर गांव में स्थित पुलिया के पास रविवार की देर रात को बाइक सवार मनबढ़ों ने कार सवार दो भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही में जुट गई। जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी जंगबहादुर यादव और कुंवर बहादुर यादव परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार से केराकत के बेलाव बाजार गए थे। वहां खरीदारी में कुछ सामान नहीं मिला। लोग उसे लेने कल्याणपुर बाजार आ रहे थे। बेलाव पुल के पास एक बाइक पर आ रहे लोगों से पूल के पास ओवरटेक करने को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। उसके बाद जब कार पुलिया के पास पहुंची तभी बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक करके रुकवा लिए। कार रुकते ही तीनों ने लोहे के पंच से जंगबहादुर के ऊपर हमला कर दिया। बीच बचाव करने गए भाई को भी पीटा। था...