सुल्तानपुर, अप्रैल 20 -- चांदा (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में एक सड़क हादसे में एक दिहाड़ी मजदूर की मौत हो गई। रविवार की रात चांदा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बाजार के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दिहाड़ी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा भर्ती कराया गया । जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जिसकी शिनाख्त चंद्रशेखर पुत्र नीमर दास उम्र 32 वर्ष निवासी गडमा कोइरीपुर थाना चांदा जनपद सुलतानपुर के रूप में हुई है चंद्रशेखर रविवार रात करीब 11:00 बजे चांदा बाजार से अपने घर जा रहा था । यह भी पढ़ें- अकबरपुर में हादसे में बाइक सवार युवक की मौत तभी रामपुर बाजार के समीप अज्ञात वाहन में उसे टक्कर मार दी । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । इसके उपरांत उसे सामुदायिक स्वास...