हापुड़, मई 3 -- कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र में गढ़ रोड स्थित मोहल्ला दादाबाड़ी निवासी एक युवक ने स्कूटी सवार तीन युवक पर बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर पीड़ित व उसकी बहन को पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने स्कूटी सवार एक नामजद व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित अक्षित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज करते हुए बताया कि शनिवार की रात करीब पौने दस बजे वह अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर रेलवे रोड पर जा रहा था। रेलवे रोड स्थित केशव पान वाले के सामने पीछे से एक स्कूटी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर स्कूटी सवार तीन युवकों ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। बचाव करने आई उसकी बहन के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके एकत्र हो गए। जिन्हें देख आरोपी उसे जान...