नोएडा, मार्च 25 -- नोएडा। सेक्टर-20 थानाक्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवती के गले से 15 ग्राम की सोने की चेन झपट ली । सेक्टर-27 निवासी गुंजन चावला ने पुलिस को बताया कि 13 मार्च को दोपहरदो बजे वह डी-ब्लॉक मार्केट से इंद्रा मार्केट की ओर जा रही थीं। इंडसइंड बैंक के पास सड़क पार करते समय पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी गलत दिशा में सेक्टर-19 की ओर भाग निकले।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...