सुल्तानपुर, दिसम्बर 12 -- लंभुआ, संवाददाता। गुरुवार की रात दुकान बंद करके घर जा रहे पान दुकानदार से बाइक सवार बदमाशों ने नकदी छीन ली। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के गोपालपुर मधैया निवासी दिवाकर शुक्ला की बधूपुर में पान की दुकान है। पान दुकानदार श्री शुक्ला के मुताबिक रोजाना की तरह गुरुवार की रात वह दुकान बंद करके साइकिल से घर जा रहे थे। गोपालपुर मधैया विद्यालय के सामने पहुंचे थे। आरोप है कि तभी बाइक सवार बदमाश आ गए और हाथ में ली हुई टॉर्च व नगदी छीन लिए। हल्ला गुहार मचाने पर बदमाश बाइक लेकर फरार हो गए। शुक्ला ने बताया कि इससे पहले भी मोबाइल छीनने की घटनाएं हो चुकी है। कोतवाली प्रभारी संदीप राय ने बताया कि दुकानदार ने सिर्फ टॉर्च छीने जाने के बाद बताई थी। छिनैती जैसी कोई वारदात नहीं हुई है, न ही पुलिस को कोई तहरीर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की...