लखनऊ, अगस्त 4 -- लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जानकीपुरम में रविवार देर रात बाइक सवार दो बदमाश एक सेवानिवृत्त अधिकारी के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक अशोक कुमार, जो सेक्टर-एच, जानकीपुरम के निवासी हैं, दो अगस्त की रात करीब 11 बजे घर के बाहर टहल रहे थे। वह चार नंबर चौराहे से एसबीआई रोड होते हुए अपने घर के पास ही पहुंचे थे कि अचानक पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

घटना का विवरण अशोक कुमार ने बताया कि घटना इतनी तेजी से घटी कि उन्हें संभलने तक का मौका नहीं मिला। घटनास्थल ...