मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 24 -- मुरौल, एक संवाददाता। ढोली बाजार में बुधवार शाम बदमाशों ने मीरापुर पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार उर्फ सोनू की बाइक में टंगे झोला में रखा 4.18 लाख रुपया उड़ा लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बाइक सवार बदमाश समस्तीपुर की ओर भाग गए। झोला लेकर भाग रहे बदमाशों को देखकर शोर मचाया, तब तक दोनों काफी दूर निकल गए थे। सूचना पर एसडीपीओ-टू सकरा मनोज कुमार सिंह, सकरा थानेदार सुखबिंदर सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। पैक्स अध्यक्ष ने पुलिस को बताया कि बीओआई की ढोली शाखा से रुपए की निकासी कर घर लौट रहा था। ढोली बाजार स्थित एक किराना दुकान से पांच किलो चना खरीदा। इसके बाद बाजार में ही फल खरीदने के लिए रुका। बाइक में टंगे झोला में रुपए का बंडल रखकर फल लेने चला गया। इस बीच पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक आए। बाइक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.