मुजफ्फरपुर, जून 23 -- औराई। सैदपुर-औराई-बेनीबाद मुख्य सड़क पर मंगलवार को बसुआ जीरोमाइल चौक के पास बदमाशों ने महिला से 35 हजार रुपए छीन लिए। बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़िता बसुआ ग्राम निवासी पूर्व पंसस रामदुलारी देवी ने थाना में आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि पति अशोक राम के साथ औराई स्टेट बैंक से 11:30 बजे 35,000 रुपए की निकासी कर घर आने के लिए बस पकड़ी। बैंक से ही दोनों बदमाश पीछा कर रहे थे। बैगना बसुआ जीरोमाइल चौक पर बस से उतरकर गांव की तरफ जा रही थी। घर से सौ मीटर पहले बाइक सवार दोनों बदमाशों ने धमकी देकर पर्स छीन लिया, जिसमें पैसा के अलावा मोबाइल भी था। यह भी पढ़ें- बाइक सवार बदमाशों ने महिला से 35 हजार छीने शोर मचाने पर दोनों बदमाश भाग गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...