छतरपुर, अक्टूबर 2 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर के रिहायशी इलाके में शुक्रवार को मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो युवकों में से एक ने एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। अधिकारी ने बताया कि महिला की पहचान सिविल लाइन थाना अंतर्गत अमलतास कालोनी में किराए पर रहने वाली 26 साल की ज्योति चौरसिया के रूप में हुई है जो मूल रूप से जिले के महाराजपुर की है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि आरोपी महिला पर लगातार चाकू से वार किए जा रहा है। वीडियो में यह भी देखा जा सकता है कि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बनकर वारदात को देख रहे हैं।अधिकारी के मुताबिक पुलिस की टीम जब महिला के किराए वाले मकान पर पहुंची तो उसका दरवाजा बाहर से बंद था। यह भी पढ़ें- MP में महिला की चमकी किस्मत, 2 दिन में मिले चार हीरे मिले; कितनी...