बाइक सवार बदमाशों ने महिला को धक्का देकर बालियां छीनीं
लखनऊ, मई 13 -- पीजीआई इलाके में मंगलवार रात पैदल घर जा रही एक अधेड़ महिला से बाइक सवार दो बदमाशों ने कानों की बालियां छीन ली। विरोध करने बदमाशों ने महिला को धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क पर जा गिरी और घायल हो गई। महिला के चीखने पर आसपास के लोग आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता से पूछताछ कर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। रथीन्द्र नगर निवासी पूनम पैदल मंगलवार रात पैदल घर लौट रही थीं। तभी पीछे से एक बाइक पर आए दो युवकों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। महिला कुछ समझ पातीं, कि उससे पहले बाइक पर पीछे बैठे बदमाश उनके दोनों कानों से बालियां खींचने लगा। विरोध करने पर बदमाश ने उन्हें जोर से धक्का दे दिया। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ीं। छीना-झपटी में बदमाश ने पूनम के कानों से बालिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.