रायबरेली, अप्रैल 11 -- अमावां,संवाददाता। मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में बीते शुक्रवार रात बाजार से सब्जी लेकर लौट रही महिला के गले से बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर लूट लिया। चेन स्नेचिंग की घटना की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बाइक सवार लुटेरों की तलाश में जुट गई। थाना क्षेत्र के शिवाजी नगर मोहल्ले की रहने वाली 55 वर्षीय महिला सरोज वाजपेई पत्नी सुशील कुमार वाजपेई बीते शुक्रवार रात करीब नौ बजे आईटीआई बाजार से सब्जी खरीदकर अपने घर जा रही थी। इसी बीच पीछे से आए बाइक पर सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर महिला के गले से सोने की चैन खींच ली। महिला जब तक कुछ समझ पाती कि तब तक स्नेचर मौके से फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने और ...