हरदोई, अप्रैल 24 -- हरदोई। मझिला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बाइक सवार बदमाशों ने 10 वर्षीय बच्ची को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद जनपद के न्यू गिर्राबाद निवासी गुड्डू की पुत्री आरुषि 16 अप्रैल को हरदोई जिले के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पारा में अपने मामा शुभम की शादी में शामिल होने आई थी। 20 अप्रैल को शादी समारोह संपन्न होने के बाद शुक्रवार को वह अपनी मां सीमा, मौसी सुनैना और अन्य परिजनों के साथ घर लौट रही थी। यह भी पढ़ें- हीमपुरदीप में गोली लगने से घायल सौरभ की इलाज के दौरान मौत बताया गया कि परिवार जैसे ही ग्राम लोकपुर के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात युवक वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग कर द...