गंगापार, मार्च 3 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। देर रात गश्त चेकिंग में लगे पुलिस कर्मियों को देख बाइक सवार पांच बदमाश बाइक छोड़कर भागने लगे। जब पुलिस ने पीछा किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की। फायरिंग में चौकी इंचार्ज भारतगंज बाल बाल बचे। पुलिस ने दौड़ाकर बदमाशों से दो तमंचा, एक पिस्टल, छह कारतूस, एक खोखा और दो बाइक बरामद कर आरोपियों को न्यायालय भेजा। चौकी इंचार्ज भारतगंज सुभाष सिंह ने सोमवार रात एक बजे मांडा थाने में मुकदमा दर्ज कराया कि वे रात 11 बजे मांडा के भरारी लालगंज मार्ग के मस्तान शाह बाबा के मजार के समीप हमराही पुलिस कर्मियों के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान लालगंज की ओर से दो बाइक पर सवार सौरभ मिश्रा व गौरव मिश्रा निवासीगण चड़ैचा, थाना जिगना, जनपद मिर्जापुर, हैप्पी ऊर्फ वेद प्रकाश चतुर्वेदी निवासी हरगढ़, मिर्जापुर, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.