प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 8 -- लक्ष्मणपुर, हिन्दुस्तान संवाद। लीलापुर थाना क्षेत्र के पंडित का पुरवा (सगरा सुंदरपुर) निवासी वीरेंद्र कुमार मिश्रा पुत्र राजेश्वर प्रसाद मिश्र की सगरा सुंदरपुर में फोटो कॉपी की दुकान है। मंगलवार शाम करीब सात बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था। रास्ते में ओरी के पुरवा के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और बाइक छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित की जेब में रखे 2000 रुपये निकाल लिए। शोर मचाने पर ओरी के पुरवा के कुछ लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग निकले थे। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। इस बारे में सगरा सुंदरपुर चौकी प्रभारी सुमित वर्मा का कहना है कि छिनैती का आरोप निराधार है। फिलहाल शिकायत की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.