बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े मोबाइल छीना
गाज़ियाबाद, मार्च 13 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कविनगर थानाक्षेत्र के राजनगर सेक्टर-10 में बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक के हाथ से मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने शोर मचाते हुए पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आ सके। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर बदमाशों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है।राजनगर सेक्टर-चार में रहने वाले चिराग गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह आठ मार्च को किसी काम से राजनगर सेक्टर-दस की तरफ गए थे। इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश उनके पास पहुंचे और मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आरोपी मौके से भाग निकले। चिराग गुप्ता का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने आसपास तलाश भी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.