बागपत, मई 29 -- बालैनी। बालैनी क्षेत्र के पुरामहादेव-मवीकलां मार्ग पर दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी लूट ली। पीड़ित ने घटना की तहरीर बालैनी थाने पर दी है। क्षेत्र के मवीकलां गांव निवासी 18 वर्षीय आशु पुत्र ओमबीर पुरा महादेव मंदिर के बाहर प्रसाद बेचने की दुकान पर नौकरी करता है। बुधवार को उसके मालिक ने उसे 15 हजार रुपये सैलरी दी थी। देर शाम करीब आठ बजे वह साइकिल पर सवार होकर अपने घर जा रहा था। जब वह पुरामहादेव मवीकलां मार्ग पर मवीखुर्द गांव के समीप स्थित शराब के ठेके के पास पहुंचा, तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उसे रोक लिया और उसके ऊपर तमंचा तान दिया। इसके बाद वे उसके साथ लुटपाट करने लगे। युवक ने विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और उससे 15 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश जान से मार...