बाइक सवार बदमाशों ने छीन लिया दंपती का बैग
गंगापार, जून 16 -- मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने एक महिला का बैग छीन लिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी सहोदर गांव निवासी रंजना अपने पति राजकुमार के साथ मायके से ससुराल जा रही थीं। इसी दौरान मऊआइमा थाना क्षेत्र में दुबाही नहर पटरी के पास पीछे से अपाचे बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाश पहुंचे और झपट्टा मारकर उनका बैग छीनने लगे। महिला के अनुसार छीना-झपटी के दौरान बैग का फीता टूट गया, जिसके बाद बदमाश बैग लेकर फरार हो गए। बैग में गहने, मोबाइल फोन तथा पांच हजार नकदी समेत लगभग तीन लाख का सामान रखा था। पीड़िता ने मऊआइमा थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.