फरीदाबाद, अप्रैल 7 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेहतपुर की भट्टा कॉलोनी में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला समेत पांच लोगों पर डंडों से हमला कर उन्हें चोटिल कर दिया। जब लोगों की भीड़ जमा हुई तो आरोपी फरार हो गए। यह घटना सोमवार देर रात की है। पल्ला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह वारदात कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई है। पुलिस के मुताबिक, भट्टा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार का बेटा कार्तिक सोमवार रात करीब 10 बजे अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर सेहतपुर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने गया था। जब वह वहां से लौटकर वापस घर आ रहा था तो रास्ते में बाइक पर सवार दो युवकों ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपियों ने उनसे एक मकान का दरवाजा खटखटाने के लिए बोला। जब उन्होंने इससे इंकार किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। ...