मेरठ, अप्रैल 7 -- बाइक सवार तीन बदमाशों ने बोलेरो गाड़ी सवार बीड़ी व्यापारी से तमंचे के बल पर दो लाख दस हजार रुपये लूट लिए। बाइक सवार बदमाशों ने सबसे पहले वाहन चालक के केबिन पर पत्थर मारकर गाड़ी रुकवाई और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। पुलिस ने लूट की घटना को दबाने का प्रयास किया, लेकिन एसएसपी अविनाश पांडेय के कड़े रुख के चलते पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है। क्राइम ब्रांच ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मोदीनगर निवासी संजीव सिंघल बीड़ी माचिस कारोबार हैं। मोदीनगर निवासी योगेश पुत्र समय सिंह कलेक्शन एजेंट है। चार दिन पूर्व योगेश कंपनी की बोलेरो गाड़ी लेकर बागपत बीड़ी की सप्लाई करने और कलेक्शन लेने गया था। योगेश की गाड़ी जैसे ही रघुनाथपुर रसूलपुर धौलड़ी मार्ग पर  मेहपा के सामने पहुंचा, तो पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशो...