बाइक सवार बदमाशों ने एमबीबीएस छात्र का मोबाइल छीना
प्रयागराज, मई 30 -- मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस छात्र अभय सिंह का बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन लिया। छिनैती की यह वारदात जॉर्जटाउन में हुई। प्रतापगढ़ में रानीगंज थाना क्षेत्र के जामताली निवासी अभय सिंह एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के छात्र हैं और मेडिकल कॉलेज परिसर में रहते हैं। तहरीर देकर पुलिस को बताया कि वह बाजार जा रहे थे। रास्ते में पीछे से काले रंग की बाइक पर आए तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने युवक से मोबाइल छीना यह भी पढ़ें- युवक को बेरहमी से पीटा, स्कूटी छीनने का प्रयास यह भी पढ़ें- मेट्रो स्टेशन के समीप युवक से मोबाइल लूटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.