बलिया, अक्टूबर 4 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात आलू कारोबारी को गोली मार दी। जंघे में गोली लगने से घायल कारोबारी को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में घायल के भाई की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।स्थानीय कस्बा के लीला छपरा (वार्ड संख्या चार) निवासी 28 वर्षीय बबलू गुप्ता शुक्रवार को छपरा (बिहार) के छोटका बैजू टोला निवासी रितेश यादव के साथ ट्रैक्टर-ट्राली पर आलू लादकर छपरा (बिहार) के एकमा बेचने गया था। बताया जाता है कि आलू बेचने के बाद दोनों रात करीब साढ़े नौ बजे बिहार की सीमा में सरयू नदी पर निर्मित जयप्रभा सेतु को पार कर जैसे ही चांददियर पुलिस च...