जौनपुर, जनवरी 15 -- जौनपुर, कार्यालय संवाददाता। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के पास बुधवार दोपहर चाइनीज मंझे से गर्दन कटने से बाइक सवार फिजियोथेरेपिस्ट की मौत हो गई। हादसे के वक्त वह जिला अस्पताल से केराकत अपने घर जा रहे थे। एक माह पहले इसी तरह से एक शिक्षक की भी मौत हो चुकी है। केराकत कोतवाली क्षेत्र के शेखजादा मोहल्ला निवासी 32 वर्षीय समीर हाशमी पुत्र मोकीम हाशमी सिहौली चौराहे पर क्लीनिक चलाते थे। उन्होंने जिला अस्पताल से ट्रेनिंग ली थी, इसलिए वहां के डॉक्टरों और स्टॉफ से जान पहचान थी। बुधवार को किसी काम से वह जौनपुर आए और जिला अस्पताल जाकर सबसे मुलाकात की। वापस लौटते समय दोपहर लगभग एक बजे वह पचहटिया के पास प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के समीप पहुंचे। इसी दौरान चाइनीज मंझे में उनकी गर्दन में फंस गई। जब तक वह बाइक रोककर ह...