महोबा, मई 9 -- महोबा, संवाददाता। बाइक सवार पिता पुत्र का रास्ता रोककर दबंगों के द्वारा गाली गलौच कर मारपीट की गई। शोर शराबा सुनकर परिजन बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। श्रीनगर पुलिस को दी तहरीर में पवा गांव निवासी सीताराम श्रीवास ने बताया कि 27 अप्रैल को वह अपने पुत्र वीरपाल के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। रास्ता में दबंगों ने रोक लिया और गाली गलौच करने लगे। विरोध करने पर दबंगों के द्वारा मारपीट की गई। परिजन विमला पत्नी घनश्याम, चंचल पुत्र जयप्रकाश और ऊषा पत्नी हरिशंकर बचाव करने आए तो दबंगों के द्वारा इनके साथ भी मारपीट की गई। दबंगों ने बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। बाद में दबंगों ने शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार प...