फिरोजाबाद, जनवरी 4 -- जसवंतनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर थाना क्षेत्र के गांव जमुना बाग के पास रविवार देर शाम एक सड़क हादसे में बाइक सवार पिता और उसके दो मासूम पुत्रों की मौत हो गई। नगला खंगर निवासी पिता और दो पुत्रों की मौत की सूचना आते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं परिवार के लोग जसवंतनगर पहुंच गए। सिरसागंज तहसील के थाना नगला खंगर के गांव कौरारी खेड़ा निवासी 40 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र शैतान सिंह अपने दो बेटों 10 वर्षीय मोहित कुमार और 8 वर्षीय निशांत कुमार को पर बैठाकर अपनी ससुराल ग्राम भिडरुआ थाना सैफई क्षेत्र में जा रहा था। ससुराल में कार्यक्रम आयोजित हो रहा था। जैसे ही पिता पुत्रों की बाइक जसवंतनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुरसेना-जमुना बाग हाईवे पर पहुंची तभी पीछे से आ रहे किसी वाहन ने उसकी बाइक मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.