नोएडा, अप्रैल 17 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। जिम जा रही महिला चिकित्सक की बिना अनुमति फोटो लेने के आरोप में बाइक सवार के खिलाफ सेक्टर-113 थाने में केस दर्ज हुआ है। सेक्टर-50 में रहने वाली महिला चिकित्सक ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने घर से जिम जा रही थीं। इसी दौरान एक युवक बाइक से पीछा करते हुए आया। आरोप है कि उसने महिला की पीछे से फोटो भी ली। महिला ने जब उसे रोकना चाहा तो आरोपी भाग गया। महिला ने पुलिस को बाइक का नंबर भी उपलब्ध कराया है। पुलिस आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.