बोकारो, जून 11 -- फुसरो के पुराना बीडीओ ऑफिस के पास एक बाइक सवार ने एसबीआई बैंक कर्मी के कार की शीशा हेलमेट से मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जिसके बाद स्थानीय जनों की भीड़ लग गई। बाइक सवार व्यक्ति रमेश कुमार ने बताया कि कार से चकमा दिये जाने पर पीछा किया कार नहीं रुक रही थी तो हेलमेट से शीशा पर हमला किया। वहीं बैंक कर्मी ने कहा कि हमलोग बोकारो से कथारा जा रहे थे। मेरी कार से बाइक में कहीं खरोच तक नहीं लगी। बाइक सवार आया और शीशा तोड़ दिया। स्थानीय जनों ने बाइक सवार को कार नुकसान की भरपाई करने की बात कही लेकिन थोड़े देर बाद बाइक सवार मुकर गया। तब बेरमो थाना पुलिस को सूचित कियाग गया। पुलिस बाइक सवार व बैंक कर्मी को थाने लेकर गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...