सिद्धार्थ, जून 23 -- लोटन। कोतवाली क्षेत्र लोटन के चनरैया के पास एक अज्ञात बाइक सवार द्वारा एक साइकिल सवार युवक को ठोकर मार दी गई। ठोकर मारने के बाद वह फरार हो गया। विशुनपुर निवासी रामकिशोर पुत्र तौलन साइकिल से कहीं जा रहा था। उसे चनरैया के पास बाइक सवार ने ठोकर मार दी इससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौजूद लोगों ने उसे बाइक से सीएचसी लोटन लाकर भर्ती करा दिया। उसके परिजनों को सूचना दे दी। डाक्टरों ने चोट की गम्भीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा ने कहा मामला संज्ञान में है। यह भी पढ़ें- बाइक की टक्कर से साइकिल सवार वृद्ध गंभीर, प्राथमिकी तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...