मुजफ्फरपुर, फरवरी 16 -- कुढ़नी। तुर्की थाने के मधौल में सोमवार की रात बाइक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी। हादसे में दो बाइक सवार सहित तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को सकरी-सरैया स्थित अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में मनरिया निवासी रामबालक कुमार (27) व संजीव कुमार (30) और मधौल निवासी साइकिल सवार मो. अर्जुन शामिल है। रामबालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। बाइक सवार मुजफ्फरपुर की ओर जा रहे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...