इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। थाना क्षेत्र के भरथना पाली रोड पर नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने हथठेला सब्जी विक्रेता को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तथा सब्जी विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए।क्षेत्र के गांव घमुरिया के रामनरायण हाथठेला पर पाली गांव से सब्जी बेचकर अपने घर आ रहा था तभी घमुरिया गांव के सामने पीछे से आ रहे नशे में धुत तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सब्जी विक्रेता तथा बाइक सवार थाना किशनी के गांव विक्रमपुर के आदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह भी पढ़ें- एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा के सुरक्षाकर्मी और साथी से मारपीट यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल यह भी पढ़ें- दो बाइकों के आमने-सामने टक्कर में पिता पुत्र घायल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...