बाइक सवार ने युवक को टक्कर मारी, घायल
उन्नाव, अगस्त 2 -- शुक्लागंज, संवाददाता। उन्नाव से कानपुर बाइक से इलाज कराने जा रहे एक युवक को रविवार सुबह फोरलेन पर अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी बाइक सवार मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायल को नजदीकी पीएचसी ले गये, जहां उसका प्राथमिक इलाज किया गया। जानकारी के अनुसार, उन्नाव दरोगा बाग निवासी मोहम्मद साजिद कानपुर में अपनी किडनी का इलाज करा रहे हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह बाइक से इलाज के लिए कानपुर जा रहे थे। इसी दौरान दुर्गा मंदिर के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि साजिद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी बाइक सवार ने रुके बिना मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.