लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- थाना पढुआ क्षेत्र के गांव चंद्रपुरा निवासी एक दो वर्षीय बच्चे और उसके भाई को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिसमें वह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। जबकि उसके भाई का इलाज जारी है। थाना पढुआ क्षेत्र के गांव चन्द्रपुरा निवासी स्वामी दयाल का दो वर्षीय बेटा दीपक अपने बड़े भाई अनुराग के साथ सोमवार की दोपहर घर के बाहर खेल रहा था, बताते हैं कि अभयपुर निवासी एक बाइक सवार युवक कान में ईयरफोन लगाकर बाइक चला रहा था। युवक ने दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए रमियाबेहड़ सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां दीपक की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं अनुराग का इलाज जारी है। अनुराग की सेहत में सुधार न होने परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी ...