रामपुर, अप्रैल 18 -- सिविल लाइंस थाना क्षेत्र रेलवे कॉलोनी निवासी संजय कुमार स्मार्ट बाजार से सामान लेकर अपनी पत्नी के साथ सड़क पार कर रहे थे। तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...