लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ,संवाददाता।पीजीआई थानाक्षेत्र की वृंदावन कॉलोनी में सुबह टहलने जा रही महिला संग बाइक सवार युवक ने छेड़छाड़ की। पीड़िता का आरोप है कि बाइक सवार कई दिनों से पीछा कर रहा था और आते-जाते वक्त छींटाकशी करता था। पीड़िता ने घटना की जानकारी पति को दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।महिला का आरोप है कि वह सेक्टर-6 स्थित विशिष्ट पार्क के पास रोज सुबह टहलने जाती है। बीते 17 मार्च की सुबह वह घर से टहलने के लिए निकली। आरोप है कि उस दौरान पीछे से काले रंग की पल्सर सवार युवक आया और उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने विरोध किया तो वह बाइक से फरार हो गया। महिला ने बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसका पीछा कर अभद्र टिप्पणियां कर चुका है। जब पीड़िता ने घर आकर पति को पूरी बात ब...