प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- अंतू। थाना क्षेत्र के कपासी गांव निवासी शिवमूर्ति वर्मा की 52 वर्षीय पत्नी सुखना देवी बुधवार शाम खेत से काम करके घर वापस जा रही थी। प्रतापगढ़ अमेठी मार्ग पार करते समय तेज रफ्तार बाइक सवार अमेठी के टीकर निवासी अमित मिश्र ने उसे टक्कर मार दी। इससे महिला के साथ ही बाइक सवार भी घायल हो गया। स्थानीय लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडवा चंद्रिका ले गए। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.