रामपुर, मार्च 21 -- शहजादनगर थाना क्षेत्र के मेघानगला गांव निवासी ओमकार ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा था कि उसकी माता गंगादेई रूद्रपुर में रहकर काम करती है। 17 मार्च को वह शंकरपर पर खड़े होकर सवारी का इंतजार कर रही थी।तभी एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी।हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से रेफर कर दिया। अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...