बागेश्वर, अक्टूबर 3 -- बागेश्वर। एक पर्यावरण मित्र को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उसे स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है। 29 वर्षीय पूजा पुत्री लोकेश भागीरथी बायपास से गुजर रही थी। वह जिला अस्पताल में काम करने के बाद घर जा रही थी। एकाएक वहां से एक अज्ञात बाइक सवार ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इमरजेंसी में नियुक्त डा. ताबिश ने बताया कि घायल को उपचार किया जा रहा है। इधर, घटना की पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...