अमरोहा, मार्च 17 -- मंडी धनौरा। नगर में चांदपुर-गजरौला मार्ग पर सोमवार दोपहर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ठेला अनियंत्रित हो गया। चपेट में आकर एक अन्य बाइक सवार भी सड़क पर फिसल गया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार गांव रामपुर नजराना निवासी मुनासिर बाइक से मंडी धनौरा की ओर आ रहा था। इसी दौरान तेज गति के चलते उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे एक ठेले से टकरा गई। टक्कर लगते ही ठेला भी असंतुलित हो गया व पास से गुजर रहे एक अन्य बाइक सवार से जा भिड़ा। हादसे में मुनासिर के अलावा दूसरी बाइक पर सवार शकील निवासी चुचैला कलां व चंद्रपाल निवासी पत्थरकुटी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तीनों घायलों क...