मैनपुरी, फरवरी 20 -- बेवर। थाना क्षेत्र के ग्वालियर बरेली हाईवे पर ममेरे भाई के अंतिम संस्कार से लौट रहे किसान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है। थाना क्षेत्र के ग्राम खद्दईया निवासी 47 वर्षीय सहदेव सिंह पुत्र साहब सिंह बाइक से किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम खिरिया अरसारा से अपने ममेरे भाई के अंतिम संस्कार से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह ग्राम खूजा के सामने पहुंचा तभी एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से सहदेव बाइक सहित काफी दूर तक घिसटता चला गया। जिससे सहदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले क...